'मौत कब, कहां और किस रूप में आ जाए, कोई नहीं जानता. घटना जालोर जिले के चितलवाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां सड़क पर शांति से खड़े एक बुजुर्ग को सांड ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. बुजुर्ग नगाराम रावणा राजपूत हमेशा की तरह सड़क किनारे खड़े थे. इसी दौरान कहीं से एक आवारा सांड बेहद आक्रामक होकर तेजी से भागता हुआ आया. नगाराम जब तक कुछ समझ पाते या खुद को संभालने की कोशिश करते, तब तक सांड ने उन पर जोरदार हमला कर दिया. सांड ने अपनी ताकत के बल पर बुजुर्ग को सींगों से उठाकर हवा में उछाल दिया और सड़क पर पटक दिया.