NDTV के कंसल्टिंग एडिटर प्रदीप दत्ता की इस एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए इजरायल की 'इमरजेंसी इंटेंसिव केयर बस' का अंदरूनी नजारा. ये बस किसी चलते-फिरते अस्पताल से कम नहीं है, जिसमें हाइड्रोलिक स्ट्रेचर, 7 बेड, वेंटिलेटर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मौजूद हैं. गंभीर रूप से घायल लोगों को मौके पर ही वर्ल्ड-क्लास इलाज देने और फिर अस्पताल शिफ्ट करने के लिए यह इज़राइल का सबसे बड़ा हथियार है