इजरायल से सीजफायर के बाद लेबनान में घरों को लौट रहे हजारों लोग, NDTV ग्राउंड रिपोर्ट में देखें

  • 3:56
  • प्रकाशित: अप्रैल 20, 2026

लेबनान में युद्धविराम के बाद विस्थापितों की घर वापसी जारी है. रविवार को भी हज़ारों लोग अपने टूटे‑बिखरे शहरों की ओर लौटते नज़र आए. इजरायली हमलों में लेबनान के कई इलाकों में भारी तबाही हुई है, लेकिन सीजफायर के ऐलान के बाद लोगों को हमले न होने का भरोसा दिया गया है.


हालांकि, दक्षिणी लेबनान में तनाव अब भी बना हुआ है. इजरायली सेना की मौजूदगी और छिटपुट हमलों की खबरें सामने आ रही हैं. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू ने साफ किया है कि सैनिक वहां रहेंगे, लेकिन हमले नहीं किए जाएंगे. यह युद्धविराम फिलहाल 10 दिनों के लिए घोषित किया गया है, जिसकी नींव वॉशिंगटन में हुई बातचीत में रखी गई.


इस वीडियो में देखिए युद्ध से उजड़े शहर, लिटानी नदी पर तबाह हुआ पुल, लंबी कतारों में उत्तर की ओर जाते लोग और उनकी आंखों में घर लौटने की उम्मीद. NDTV के संवाददाता मोहम्मद गजाली की दक्षिणी लेबनान से एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट, जो हालात की पूरी तस्वीर दिखाती है. सवाल यही है— क्या यह युद्धविराम टिक पाएगा या जंग के बादल फिर मंडराने लगेंगे?

संबंधित वीडियो