E20 पेट्रोल को लेकर फैली अफवाहों में कितना दम, क्‍या इथोनॉल गिरा रहा माइलेज?

  • 8:41
  • प्रकाशित: जुलाई 13, 2026

माइलेज कितना है...? यह सवाल सिर्फ एक तकनीकी आंकड़ा नहीं है, बल्कि भारत के मध्यम वर्ग की अर्थव्यवस्था से जुड़ा एक अहम मुद्दा है. अगर वाहन अच्छा माइलेज देता है, तो देश का मिडिल क्लास चैन की नींद सोता है. ईंधन की बढ़ती कीमतों के दौर में माइलेज लोगों के बजट का सुरक्षा कवच बन जाता है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से इस सुकून में एक खलल दिखाई दे रहा है. एक अदृश्य बेचैनी और हलचल महसूस की जा रही है. सोशल मीडिया की टाइमलाइन से लेकर दिल्ली-मुंबई की सड़कों और ऑटोमोबाइल गैराज तक एक नया सवाल तैर रहा है. क्या गाड़ियों का माइलेज कम हो रहा है, या इसके पीछे कोई और वजह है? E20 यानि इथोनेल मिक्‍स पेट्रोल से माइलेज कम हो रही है?