E20 पर भारत में बवाल! तो फिर ब्राजील कैसे 100% एथेनॉल से दौड़ा रहा गाड़ियां? जानें पूरा सच

  • 4:50
  • प्रकाशित: जुलाई 09, 2026

आजकल भारत में E20 पेट्रोल (यानी 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल) को लेकर काफी चर्चा और विवाद है. कई लोगों की शिकायत है कि इससे उनकी गाड़ियों का इंजन खराब हो रहा है और माइलेज भी कम हो गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां लोग पिछले कई सालों से लगभग 100% एथेनॉल यानी 'E100' पर अपनी कारें दौड़ा रहे हैं? जी हां, हम बात कर रहे हैं ब्राजील की. एनडीटीवी इंडिया के इस वीडियो में होस्ट सिद्धार्थ प्रकाश आपको बताएंगे कि अगर भारत में E20 पर इतनी बहस हो रही है, तो ब्राजील ने E100 का यह कमाल कैसे कर दिखाया?