NDTV India के खास शो- Secret Files में Munish Devgan के साथ देखिए Imran Khan और Pakistan पर special podcast। Pakistan में politics और Army का रिश्ता हमेशा से बेहद पेचीदा रहा है। कभी सेना ने सीधे सत्ता संभाली, तो कभी पर्दे के पीछे से सियासी फैसलों पर असर डाला। इमरान खान का मामला इसी लंबे इतिहास की नई कड़ी है। सेना के साथ नजदीकी से लेकर टकराव तक का उनका सफर पाकिस्तान की राजनीति में कई सवाल खड़े करता है। Nawaz Sharif से लेकर इमरान खान तक, कई बड़े नेता सेना की नाराज़गी का सामना कर चुके हैं। तो क्या पाकिस्तान में लोकतंत्र सिर्फ कहने भर को है....सेना इतनी ताकतवर क्यों है और क्या पाकिस्तान एक बार फिर तख्तापलट के मुहाने पर खड़ा है? ऐसे कई सवालों के जवाब जानेंगे NDTV के Senior Executive Editor Aditya Raj Kaul के साथ।