केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ऐतिहासिक कटौती की है, लेकिन पेट्रोल पंपों पर कीमतें जस की तस बनी हुई हैं. इस वीडियो में हम आपको आसान भाषा में समझाएंगे कि आखिर टैक्स घटने के बाद भी आपकी जेब को सीधा फायदा क्यों नहीं मिला. ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को आसमान पर पहुंचा दिया है, जिससे तेल कंपनियों की लागत बढ़ गई है. जानिए कैसे सरकार ने टैक्स घटाकर आपको ₹110 के पेट्रोल से बचाया है और इसमें तेल कंपनियों व राज्य सरकारों के वैट (VAT) का क्या रोल है.