Iran-US Ceasefire: बातचीत शुरू होने से पहले ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा-बेहतर होगा कि...

  • 8:49
  • प्रकाशित: अप्रैल 10, 2026

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी
बातचीत शुरू होने से पहले ही ट्रंप ने आरोप लगाया कि ईरान होरमूज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से टोल वसूल रहा है, जो किसी भी समझौते के खिलाफ है।


होरमूज स्ट्रेट की रणनीतिक अहमियत
दुनिया का करीब 20% कच्चा तेल जिस समुद्री रास्ते से गुजरता है, वही होरमूज स्ट्रेट अब वैश्विक तनाव का केंद्र बन गया है।


क्रिप्टो में टोल वसूली का आरोप
फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान हर बैरल तेल पर $1 का “सिक्योरिटी टैक्स” वसूलने की योजना बना रहा है, वह भी क्रिप्टोकरेंसी में।


सीजफायर पर सवाल
ईरान ने संकेत दिया है कि जब तक लेबनान पर हमले नहीं रुकेंगे, तब तक होरमूज स्ट्रेट को पूरी तरह सुरक्षित और खुला नहीं किया जाएगा।


खाली खजाना भरने की कोशिश
जानकारों का मानना है कि टोल वसूली ईरान के लिए अपने खाली होते खजाने को भरने और पश्चिमी प्रतिबंधों (Sanctions) को बेअसर करने का तरीका हो सकती है।


ईरान का आधिकारिक पक्ष
ईरान का कहना है कि होरमूज स्ट्रेट बंद नहीं है, लेकिन युद्ध जैसे हालात के कारण “तकनीकी और सुरक्षा प्रतिबंध” लगाए गए हैं।


जहाजों को ईरानी अनुमति की जरूरत
ईरान के उप विदेश मंत्री ने कहा कि गुजरने वाले हर जहाज को ईरानी अधिकारियों से संपर्क कर जरूरी इंतजाम करने होंगे।


संभावित कमाई का गणित
बड़े तेल टैंकरों से रोजाना हजारों करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है, क्योंकि हर दिन करीब 200 जहाज इस रास्ते से गुजरते हैं।


अमेरिका और यूरोप की चिंता
अमेरिका, यूरोपीय देश और इटली जैसे देश आशंकित हैं कि इससे ऊर्जा सप्लाई, व्यापार और वैश्विक अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो सकती है।


नाटो और अमेरिका में तनाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने नाटो चीफ से कड़ी बातचीत की और संकेत दिया कि अगर यूरोपीय देश सैन्य समर्थन नहीं देते, तो अमेरिका–नाटो संबंधों में दरार गहरी हो सकती है।

संबंधित वीडियो