Attack In Tel Aviv: ईरान युद्ध के बीच तेल अवीव की ग्राउंड रिपोर्ट: लगातार ईरान और हूती लड़ाकों के मिसाइल हमलों से इजराइल में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में लोग घर छोड़कर जमीन के नीचे बने बंकरों, पार्किंग में या टेंट सिटी में रह रहे हैं। हमारे सहयोगी अंकित त्यागी की तेल अवीव से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में दिख रहा है कि परिवार छोटे बच्चों के साथ टेंट में रह रहे हैं क्योंकि पड़ोस में बंकर नहीं हैं और बार-बार अलर्ट से परेशानी हो रही है। कुछ लोग दिन में काम करके रात को टेंट में सोते हैं।