Iran-US Ceasefire: ईरान-अमेरिका बैठक में क्या-क्या हुआ? पाकिस्तान बना था बिचौलिया

  • 20:40
  • प्रकाशित: अप्रैल 11, 2026

सीज़फायर के बाद ईरान‑अमेरिका आमने‑सामने: पाकिस्तान में 47 साल बाद ऐतिहासिक बातचीत, जंग के खतरे बरकरार
इस्लामाबाद। सीज़फायर के ऐलान के बाद ईरान और अमेरिका के बीच सीधे संवाद की शुरुआत हो गई है। पाकिस्तान की मेजबानी में हो रही इस बैठक को ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि बीते 47 वर्षों में पहली बार दोनों देशों के शीर्ष प्रतिनिधि इस स्तर पर आमने‑सामने बातचीत कर रहे हैं।
 
अगली तस्वीरों में आप देख सकते हैं
ईरानी डेलिगेशन जब एयरपोर्ट से होटल पहुँचा, तब का काफ़िला और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था।

 शुरुआती बातचीत 2 घंटे चली, दोनों देशों ने रखीं शर्तें
रॉयटर्स के मुताबिक, ईरान और अमेरिका के बीच शुरुआती दौर की बातचीत करीब दो घंटे तक चली। बैठक में दोनों पक्षों ने अपनी‑अपनी शर्तें खुलकर सामने रखीं।

संबंधित वीडियो