Agni 3 Missile Testing: भारत ने अपनी सामरिक क्षमता को और मजबूत करते हुए इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-3’ का सफल परीक्षण किया है. यह परीक्षण 6 फरवरी 2026 को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) से किया गया. रक्षा सूत्रों के अनुसार, परीक्षण पूरी तरह सफल रहा और इसमें मिसाइल के सभी ऑपरेशनल और टेक्निकल मानकों की पुष्टि की गई. यह परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्सेस कमांड (SFC) की देखरेख में किया गया, जो भारत की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता (Nuclear Deterrence) का संचालन और प्रबंधन करता है.