स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की 2026 की ताजा रिपोर्ट ने वैश्विक सुरक्षा के समीकरणों में भूचाल ला दिया है. एक बेहद चौंकाने वाले खुलासे में सामने आया है कि इतिहास में पहली बार भारत ने अपने 12 परमाणु हथियारों को 'ऑपरेशनल डिप्लॉयमेंट' यानी 'रेडी टू फायर' मोड पर ला दिया है. इसका सीधा मतलब यह है कि अब अमेरिका और रूस की तरह ही भारत के ये हथियार सिर्फ एक बटन दबाते ही लॉन्च किए जा सकते हैं.