स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि भारत ने परमाणु सुरक्षा रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए अपने 12 परमाणु हथियारों को "ऑपरेशनल यानी रेडी-टू-यूज़" मोड में तैनात कर दिया है. हालांकि भारत अपनी No First Use की नीति पर कायम है, लेकिन इस रिपोर्ट के आते ही लाइव टीवी पर भारत और पाकिस्तान के रक्षा विशेषज्ञों में भयंकर जंग छिड़ गई. वीडियो में देखिए कैसे पाकिस्तानी रिटायर्ड मेजर नदीम ने NDTV की डिबेट में परमाणु हमले की धमकी दी, जिसका भारतीय कर्नल शैलेंद्र सिंह ने "सबसे पहले घबराना नहीं है" कहकर मज़ाकिया अंदाज़ में मुंहतोड़ जवाब दिया.