लोकसभा की चार सीटें जीतने के बाद आम आदमी पार्टी इस बार पूरी तैयारी के साथ विधानसभा चुनाव में उतरी है. आज (शुक्रवार) अपना घोषणापत्र जारी करते हुए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की तरह पंजाब से भी कई वादे दिए. इनमें आम आदमी कैंटीन में 5 रुपये में खाना और मुफ्त लैपटॉप देने का भी वादा शामिल है.