दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शनिवार को शपथ ग्रहण करने जा रहे आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। उनके साथ आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया भी थे। पीएम ने गुलदस्ता भेंट कर केजरीवाल का स्वागत किया और उन्हें दिल्ली की जीत पर बधाई दी।