योगगुरु रामदेव से यह पूछे जाने पर कि नीतीश ने उनको योग गुरु नहीं मैनेजमेंट गुरु कहा है, इस पर उन्होंने कहा कि नीतीश जी का जब मेरे साथ कोई मतभेद नहीं था, तब उन्होंने मुझे सिर्फ योग का ही नहीं बिहार का ब्रांड ऐंबैस्डर बनाया था, लेकिन अगर वे मुझे मैनेजमेंट गुरु बता ही रहे हैं, तो वह भी मुझसे कुछ सीखें।