नेपाल में भूंकप से हुई भयंकर तबाही ने एक बार फिर कमज़ोर और पुरानी इमारतों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिये हैं। दरअसल दिल्ली में लाखों ऐसी इमारते हैं जो या तो काफी पुरानी हो चुकी हैं या जिनके निर्माण के दौरान बिल्डिंग कोड और सरकारी नियमों की अनदेखी की गई। जानकार मानते हैं कि पुरानी और चिनाई वाली इमारतों को नए सिरे से भूकंप-रोधी बनाना संभव है।