America News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सब कुछ चाहिए। अनंत काल तक अमेरिका के राष्ट्रपति का पद चाहिए। इजरायल और ईरान में युद्ध भी चाहिए और शांति भी चाहिए। उन्हें पड़ोसी देशों से मधुर संबंध भी चाहिए और पड़ोसी देश के साथ दीवार भी चाहिए। उन्हें अपने मित्रों के लिए युद्ध भी कूदना भी होता है और उनको शांति का नोबेल पुरस्कार भी चाहिए। यानी ट्रंप की हालत है कि कोई कुछ भी कहे या करे, वो बस इतना जानते हैं- मेरी मर्जी।