लखनऊ नगर निगम द्वारा ६ दिन पहले अवैध डेरियों पर छापेमारी के दौरान पकड़ी गई 241 भैंसों की नीलामी की गई. प्रत्येक भैंस की शुरुआती बोली 21,000 रुपये तय की गई थी और कुल नीलामी 58,89,000 रुपये में हुई. समाजवादी पार्टी (सपा) और आजाद समाज पार्टी ने इसे 'अवैध वसूली' करार देकर विरोध किया. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भैंसों को छोड़ने के लिए मेयर और अधिकारियों ने प्रति भैंस 100000 रुपये की रिश्वत मांगी. दूसरी ओर, प्रशासन ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि नियमों के तहत यह कार्रवाई की गई है.