Saudi Arabia Qurbani rules: बकरीद को लेकर देशभर में तैयारियां जोरों पर हैं और बाजारों में लाखों के बकरे और भैंसे धूम मचा रहे हैं. इस वीडियो में देखिए लखनऊ, हापुड़ और पटना की मशहूर बकरा मंडियों का ग्राउंड रिपोर्ट. हापुड़ का 31 लाख रुपये का 'युवराज' भैंसा और लखनऊ के 6 लाख रुपये के बरबरी बकरे अपनी खास वीआईपी डाइट (काजू, बादाम, सेब, घी और दूध) के कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. इसके अलावा, पटना में एक ऐसा बकरा भी आया है जिसके शरीर पर 'अल्लाह' लिखा है और उसकी कीमत 1.5 लाख रुपये है.
साथ ही, इस वीडियो में हमने सऊदी अरब के उस बेहतरीन मॉडल का भी विश्लेषण किया है जहां 'कवर्ड स्लॉटर हाउस' में कुर्बानी होती है और सड़कों पर कोई गंदगी या खून नहीं होता. इसके अलावा सड़क पर नमाज पढ़ने और कुर्बानी के नए नियमों को लेकर मुस्लिम समुदाय की क्या राय है, यह भी आप इस वीडियो में जानेंगे. देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें.