संसद में सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी मणिपुर हिंसा के चलते गतिरोध बना रहा. संसद में सोमवार को भी कोई कामकाज नहीं हो पाया. इस बीच सरकार ने इस सत्र में जारी गतिरोध को दूर करने के लिए अपनी रणनीति बनाने का प्रयास किया है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक हुई. इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि सरकार मणिपुर हिंसा के मामले पर सदन में चर्चा करने के लिए तैयार है.