कीर्ति नगर में हिट एंड रन! बुजुर्ग दंपति को कुचलने के बाद कार लेकर भागी महिला

  • 0:42
  • प्रकाशित: अक्टूबर 03, 2026

दिल्ली के कीर्ति नगर में एक बुजुर्ग दंपति सड़क किनारे आपस में बातचीत करते हुए जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक क्रेटा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क किनारे जा गिरी, जबकि बुजुर्ग पुरुष करीब 10 फीट दूर जाकर गिरा.

इस हादसे के समय पता नहीं है कि कार चला रही महिला को सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग दिखाई नहीं दिए या फिर हादसे के पीछे कोई अन्य वजह थी. दुर्घटना के बाद चालक महिला कार से बाहर निकली और घायल बुजुर्ग के पास पहुंची. वह उनकी हालत देखकर चिंतित और भावुक होने का दिखावा करती नजर आई.

संबंधित वीडियो