Himanta Sarma family video: हिमंता बिस्वा सरमा के मुख्यमंत्री बनने पर क्या बोलीं उनकी बेटी और पत्नी

Assam CM Himanta Wife Riniki Bhuyan Sarma  and Daughter Reaction: असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के शपथ समारोह में परिवार की भावनाएं खास तौर पर सामने आईं. उनकी बेटी ने अपने पिता पर गर्व जताते हुए कहा कि वह उनके लिए सिर्फ एक लीडर नहीं, बल्कि बेस्ट फ्रेंड भी हैं.
उन्होंने बताया कि व्यस्त रहने के बावजूद उनके पिता हमेशा परिवार के लिए समय निकालते हैं. चाहे छोटी-सी ड्राइव हो या घर पर साथ समय बिताना, उनका रिश्ता बेहद खास और मजबूत है. उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता का पूरा फोकस असम के लोगों की सेवा और उनके वादों को पूरा करने पर रहता है.
दूसरी बार मुख्यमंत्री पद संभालने के इस खास मौके पर परिवार के लिए यह भावुक और गर्व भरा पल है. बेटी और पत्नी दोनों ने उनके मेहनत, समर्पण और जनता के प्यार को उनकी सफलता की सबसे बड़ी वजह बताया.