Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश की आबादी 75 लाख के करीब हैं लेकिन हर साल इससे दुगुने यानी करीब डेढ़ करोड़ लोग घूमने के लिये हिमाचल प्रदेश आते हैं। हिमाचल प्रदेश की जीडीपी का 7 से 8 प्रतिशत पर्यटन कारोबार से जुड़ा है। ज़्यादा सैलानी तो ज़्यादा कारोबार। इस बार हिमाचल हो या उत्तराखंड ऐसा ही हो रहा है। अब ये बात अलग है इस चक्कर में कई बार सड़कों पर जाम लग जाता है, सैलानियों को रहने के लिये जगह नहीं मिल पाती है या खाने-पीने की परेशानी होती है। यानी ठंडक के लिये पसीना भी बहाना पड़ता है। Hamaara Bharat | NDTV India