सतना जिले में एक परीक्षा केंद्र पर बड़ी लापरवाही सामने आई, जिसकी वजह से एक छात्र परीक्षा में नहीं बैठ पाया. पीड़ित एसडीएम को शिकायती पत्र भी लिखा है और एनएसयूआई ने कार्रवाई की मांग करते हुए कोर्ट जाने की चेतावनी दी है. दरअसल, सेमरी गांव से परीक्षा देने आए छात्र ध्रुव गौतम का केंद्र पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 था. उसका कहना है कि जब परीक्षा केंद्र पहुंचा और प्रवेश पत्र तो जांच कर रहे एक व्यक्ति ने उसे गलत जानकारी देते हुए वेंकट क्रमांक-2 विद्यालय भेज दिया. जब वहां पहुंचा तो उसे बताया गया कि उसका केंद्र यहां नहीं है. फिर छात्र दोबारा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 था, लेकिन तब तक प्रवेश के लिए निर्धारित समय खत्म हो चुका था.