13 साल का लंबा इंतजार, एक मां की अटूट तपस्या और आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से मिली इच्छा मृत्यु की अनुमति. कोमा में पड़े हरीश राणा की अंतिम विदाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसने हर किसी की आंखों को नम कर दिया. वीडियो में ब्रह्माकुमारी संस्था की सिस्टर लवली, हरीश के माथे पर तिलक लगाकर उनसे कह रही हैं- “हरीश अब जाओ… सबको माफ करते हुए और सबसे माफी मांगते हुए.” आखिर इन शब्दों के पीछे का आध्यात्मिक रहस्य क्या है? ब्रह्माकुमारी सिस्टर लवली दीदी वायरल वीडियो में नजर आ रही है. हर कोई ये जनाने के लिए इच्छुक है कि वीडियो में दिखने वाली दोनों महिलाएं कौन हैं और वो उसमें क्या कहती दिख रही हैं. एनडीटीवी से खास बातचीत में सिस्टर लवली ने इस मर्मस्पर्शी क्षण की पूरी कहानी साझा की है.