Iran Attack F35 jet Video: ईरान ने दावा किया है कि उसने दुनिया के सबसे ताकतवर माने जाने वाले लड़ाकू विमान F-35 पर हमला किया है. दुनिया का सबसे महंगा और रडार की नजरों में अदृश्य रहने वाला फाइटर जेट ईरानी मिसाइल का शिकार बन गया. जिस F-35 को दुनिया का सबसे सुरक्षित लड़ाकू विमान माना जाता था, आज उस पर ईरान के हमले और उसे गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त करने की खबरों ने डिफेंस सेक्टर में खलबली मचा दी है.