हरिहर मिलन: बाबा महाकाल ने भगवान विष्णु को सौंपा सृष्टि का भार, उज्जैन में अद्भुत बैकुंठ चतुर्दशी

  • 5:57
  • प्रकाशित: नवम्बर 23, 2026

मध्‍य प्रदेश के उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर रविवार देर रात बाबा महाकाल की सवारी निकाली गई और सोमवार सुबह भस्म हरिहर मिलन आरती हुई. मध्यरात्रि को अद्भुत नजारा देखने को मिला. भगवान भोलेनाथ पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे और भगवान विष्णु को दुनिया का भार सौंपा. मान्यता है कि देवशयनी एकादशी से देवप्रबोधिनी एकादशी तक चार महीने सृष्टि का संचालन भगवान महाकाल करते हैं और बैकुंठ चतुर्दशी पर भगवान विष्णु (द्वारिकाधीश/गोपाल) को पुनः सृष्टि का भार सौंपते हैं.