Gurugram Hit and Run: गुरुग्राम हॉरर की शिकार सिया का आरोपी कल्‍याण गिरफ्तार

  • 8:13
  • प्रकाशित: सितम्बर 15, 2026

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में आरोपी कल्‍याण बैंसला को हिरासत में ले लिया गया है. हरियाण पुलिस ने कल्‍याण को राजस्‍थान के दौसा से गिरफ्तार किया है. कल्‍याण को गिरफ्त में लेने का हरियाणा पुलिस पर बेहद दबाव था, क्‍योंकि वह मीडिया को इंटरव्‍यू दे रहा था, लेकिन पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था. ऐसे में हरियाणा पुलिस ने 5 टीमें बनाईं और कल्‍याण के हर ठिकाने को खंगालना शुरू किया. आखिर, हरियाणा पुलिस की एक टीम को लीड मिली और कल्‍याण बैंसला को राजस्‍थान के दौसा से हिरासत में लिया गया. हरियाणा पुलिस अब कल्‍याण को गुरुग्राम लेकर आ रही है, जिसमें बाद आगे की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा.

संबंधित वीडियो