Gurmeet Ram Rahim Granted Furlough: गुरमीत राम रहीम एक बार फिर सुनारिया जेल से निकला बाहर

  • 16:59
  • प्रकाशित: अगस्त 13, 2024

बलात्कार के दो मामलों में 20 साल की सज़ा काट रहे गुरमीत राम रहीम जैसे जब चाहते हैं, जेल के बाहर चले आते हैं। उन्हें एक बार फिर 21 दिन की फरलो मिली है। सुनारिया जेल से पुलिस सुरक्षा में उनकी रिहाई हो गई। फरलो के दौरान राम रहीम को बागपत के बरनावा आश्रम में रहना होगा।
हालांकि हाइकोर्ट ने कहा था कि राज्य सरकार सोच समझ कर राम रहीम को फरलो दे । अगर पेरोल और फरलो का हिसाब लगाएं तो कुल मिलाकर दस बार राम रहीम को जेल से छुट्टी मिल चुकी है।

 

संबंधित वीडियो