राज्स्थान की सरकारी गौशाला में भूख और बीमारी से लगातार मर रही गायों को बचाने के लिए राज्य सरकार ने एक गौ संरक्षण कोष बनाने का फैसला किया है. लेकिन इस कोष में फंड सरकार नहीं, सरकारी बाबू अपनी तनख्वाह से डालेंगे. सरकार को उम्मीद है कि वो इन लोगों की तनख्वाह की मदद से कई करोड़ रुपये जुटा पाएगी, जिससे वो
गौशालाओं को बेहतर बनाएगी.