Shweta की मौत के बाद सास और देवर फरार, लखनऊ पुलिस खंगालेगी क्राइम सीन, फोरेंसिक टीम भी रहेगी मौजूद

Shweta Singh Death Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित श्वेता सिंह संदिग्ध मौत मामले (Shweta Singh Suspicious Death Case) में पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। शादी के महज 6 महीने के भीतर श्वेता का शव फंदे से लटके मिलने और मायके पक्ष द्वारा हत्या के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस अपनी तफ्तीश के दायरे को तेजी से बढ़ा रही है। इस मामले में अब सबसे बड़ी अपडेट यह आ रही है कि घटना के बाद से पिछले 4 दिनों से बंद पड़े आरोपी पति भूपेंद्र के घर को लखनऊ पुलिस आज खोलने जा रही है। इस दौरान पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स भी मौजूद रहेंगे, जो घर के भीतर से श्वेता की मौत से जुड़े महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य और सुराग जुटाएंगे। 

संबंधित वीडियो