गाजियाबाद में आग का तांडव! हाइराइज बिल्डिंग की कई मंजिलें धधकीं

  • 4:22
  • प्रकाशित: अप्रैल 29, 2026

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू (गौरबन) सोसाइटी से बेहद भयावह तस्वीरें सामने आई हैं. एक मल्टी‑स्टोरी बिल्डिंग में सुबह लगभग 8 बजे भीषण आग लग गई, जो पहले 8वीं‑9वीं मंजिल से शुरू होकर धीरे‑धीरे ऊपर की मंजिलों तक फैलती चली गई. आग की लपटें लगातार फैलती रहीं और आसपास के फ्लैट्स को भी अपनी चपेट में ले लिया.


मौके पर फायर ब्रिगेड की टीमें मौजूद हैं, लेकिन हाई‑राइज इमारत होने और पानी के प्रेशर की कमी के कारण आग पर काबू पाना बड़ी चुनौती बना हुआ है. शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह एसी का कंप्रेसर फटना बताई जा रही है. आग के दौरान कई बार धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे दहशत और बढ़ गई.


एहतियातन सोसाइटी और आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया है. स्थानीय लोग भी दमकल कर्मियों की मदद में जुटे नजर आए. सबसे राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
हालांकि आग अभी भी पूरी तरह काबू में नहीं आई है और राहत‑बचाव कार्य जारी है. हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है. ताज़ा अपडेट्स के लिए वीडियो देखते रहें.