अयोध्या: जर्मनी से भारत भ्रमण पर छोटे से राम भक्त अंजनेय ने श्रीराम मंदिर दर्शन के बाद अपने अनुभव साझा किए. अंजनेय का कहना है कि भारत में मौसम भले ही काफी गर्म हो, लेकिन इस गर्मी के बीच भी मंदिर दर्शन का अनुभव बेहद खास और यादगार रहा.
अंजनेय ने बताया कि भारत में गर्मी जरूर है, लेकिन लोग और व्यवस्थाएं इस मौसम को अच्छे से संभाल लेती हैं. उनका मानना है कि “यहां गर्मी होती है, लेकिन उसे मैनेज किया जाता है, इसलिए यह बहुत बड़ी समस्या नहीं लगती.”
पहले दिन नहीं हो पाए दर्शन
अंजनेय ने कहा कि वे भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए पहले से ही उत्साहित था. उन्होंने दो दिन पहले रामलला की मूर्ति (राममूर्ति) के दर्शन किए थे, जो उनके लिए एक बेहद भावुक और अच्छा अनुभव था. हालांकि, एक दिन भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें मुख्य दर्शन का अवसर नहीं मिल पाया.
उसने बताया, “मैं पहले ही राम को देखना चाहता था. दो दिन पहले राममूर्ति के दर्शन किए, वह अनुभव बहुत अच्छा था. लेकिन फिर अत्यधिक भीड़ (अम्मा आने के कारण) थी, इसलिए मैं दर्शन नहीं कर पाई.”
व्यवस्थाओं की सराहना
अंजनेय ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं और दर्शन प्रक्रिया को भी सकारात्मक बताया. उनका कहना है कि पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित है और विदेशी श्रद्धालुओं के लिए भी अनुभव सहज और आध्यात्मिक महसूस होता है. उसने कहा कि कुल मिलाकर राम मंदिर का उनका अनुभव बहुत अच्छा रहा और भारत की आध्यात्मिक संस्कृति ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया.