टोल पर मारपीट : सांपला नगर निगम का चेयरमैन गिरफ्तार

  • 0:38
  • प्रकाशित: जनवरी 01, 2016
हरियाणा के झज्जर में नेशनल हाइवे 10 पर जमकर हंगामा हुआ और टोल कर्मचारी के साथ मारपीट भी हुई। मारपीट का आरोप सांपला नगर पालिका के चेयरमैन और नौ लोगों पर है। टोल कटाने को जब कर्मचारी ने कहा तो उसके साथ मारपीट की गई। ये पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई करते हुए सांपला नगर निगम के चेयरमैन समेत नौ लोगों को गिरफ़्तार किया है।

संबंधित वीडियो