बड़ी खबर : ममता के करीबी रहे मुकुल रॉय बीजेपी में

  • 16:13
  • प्रकाशित: नवम्बर 03, 2017
पश्चिम बंगाल में अपनी जड़ें मजबूत करने में जुटी बीजेपी को शुक्रवार को एक बड़ी कामयाबी मिली. कभी ममता बनर्जी का दायां हाथ माने जाने वाले और तृणमूल कांग्रेस में नबंर दो की हैसियत रखने वाले मुकुल रॉय बीजेपी में शामिल हो गए. मुकुल रॉय संगठन के नेता माने जाते हैं और तृणमूल को सत्ता में लाने में उनकी बड़ी भूमिका रही. मुकुल रॉय यूपीए सरकार में रेल मंत्री भी रहे. हालांकि शारदा घोटाले में सीबीआई ने उनसे पूछताछ की थी और इसी के बाद उनके ममता बनर्जी से रिश्ते खराब हुए क्योंकि तब ये आरोप लगा कि उन्होंने कई टीएमसी नेताओं के राज खोल दिए. बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि शारदा घोटाले में कानून अपना काम करेगा.

संबंधित वीडियो