दुबई की फ्लाइट में आखिर हुआ क्या था, इसकी पूरी सच्चाई या तो कैप्टन स्मिथ मछार को पता है या फिर उस ओमानी मूल के सह-पायलट को, जिसने कथित तौर पर कॉकपिट के अंदर स्मिथ पर हमला कर दिया. लेकिन इस पूरी घटना का सबसे डरावना पहलू यह है कि उड़ता हुआ विमान खुद एक बेहद खतरनाक हथियार बन सकता है.