को-पायलट ने खुद बंद कर दिए थे दोनों इंजन? जांच में चौंकाने वाला खुलासा

  • 0:38
  • प्रकाशित: अक्टूबर 04, 2026

फ्लाई दुबई से जुड़ी एक चौंकाने वाली जांच रिपोर्ट सामने आई है. इटली के अखबार कोरिएरे डेला सेरा (Corriere della Sera) की रिपोर्ट के मुताबिक, ओमानी को-पायलट अलहामी पर आरोप है कि उसने उड़ान के दौरान विमान के दोनों इंजनों को बंद कर दिया था. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उसकी कथित योजना कप्तान की हत्या कर विमान को तेल अवीव के एक ऊंची इमारतों वाले इलाके में क्रैश करने की थी. रिपोर्ट के अनुसार, जांचकर्ताओं का मानना है कि आरोपी एयर ट्रैफिक कंट्रोल और सुरक्षा एजेंसियों को भनक लगे बिना अपने मंसूबों को अंजाम देना चाहता था. मामले में सामने आए दावों ने विमानन सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, जांच एजेंसियां अब भी इस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं.