इस बार लोकसभा चुनाव में पहली बार वोट कर रहे मतदाता गेमचेंजर साबित हो सकते हैं. खासकर पहली बार वोट कर रही महिला वोटरों की भूमिका काफी अहम हो सकती है. हमारे प्रतिनिधि ने महाराष्ट्र के नागपुर में फर्स्ट टाइम वोट करने वाली लड़कियों से बात की. इस दौरान उनसे जानने की कोशिश की कि उनके क्या मुद्दे हैं.