मुंबई में पानी टैंकर चालकों की हड़ताल खत्म होने के बाद भी शहर के कई इलाकों में जल संकट गहरा गया है. इसका सबसे बुरा असर झुग्गी-झोपड़ियों और निम्न आय वर्ग वाले परिवारों पर पड़ रहा है. लोगों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है. कई बस्तियों में लोग घंटों लाइन में लगकर पानी भरने को मजबूर हैं, तो वहीं कुछ इलाकों में महंगे दामों पर पानी खरीदना पड़ रहा है. पानी की किल्लत के कारण खाना बनाने और साफ-सफाई जैसे जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं. भीषण गर्मी और उमस ने इस संकट को और भी गंभीर बना दिया है. देखिए मुंबई के हालात पर सुजाता द्विवेदी की ये ग्राउंड रिपोर्ट.