उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से नियम तोड़ने के आरोप में चुनाव आयोग ने जवाब मांगा है. अखिलेश यादव को भेजे नोटिस में उस बयान पर सफाई देने के लिए कहा गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पैसे सबसे ले लो, लेकिन वोट साइकिल को करो. अखिलेश को आज शाम तक इस नोटिस का जवाब देना है. इससे पहले रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को गोवा में प्रचार के दौरान यही बात कहने के मामले में चुनाव आयोग ने फटकार लगाई थी.