ED Raid Vijayan:
केरल में ईडी की कार्रवाई उस वक्त अचानक हाई-वोल्टेज ड्रामा में बदल गई, जब जांच के लिए पहुंची टीम पर भारी भीड़ ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि ईडी की टीम एक बड़े राजनीतिक चेहरे के आवास पर छापा मारने पहुंची थी, लेकिन जैसे ही यह जानकारी बाहर फैली, समर्थक मौके पर जमा हो गए.
देखते ही देखते हालात ऐसे बिगड़े कि ईडी अधिकारियों की गाड़ी पर ईंट-पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला शुरू हो गया. गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद होने के बावजूद भीड़ को काबू करना मुश्किल नजर आया. स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि ईडी टीम को किसी तरह वहां से निकलना पड़ा. बताया जा रहा है कि इस दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए. यह पूरा घटनाक्रम अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. आखिर क्यों भड़की इतनी नाराज़गी? और क्या इस हमले पर होगी सख्त कार्रवाई? पूरी रिपोर्ट जानने के लिए वीडियो देखें.