Dubai Under Attack: ईरान के ड्रोन हमले से हिली दुबई की इमारतें, Sheikh Zayed Road पर सायरन की गूंज

  • 3:12
  • प्रकाशित: मार्च 13, 2026

ईरान और इजरायल के बीच चल रहे महायुद्ध ने अब एक नया और खतरनाक मोड़ ले लिया है। ईरान ने सीधे तौर पर मिडिल ईस्ट के सबसे बड़े फाइनेंशियल हब दुबई को अपना निशाना बनाया है। शुक्रवार को दुबई के सेंट्रल इलाके में भीषण धमाके सुने गए, जिसके बाद आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया और शेख जायद रोड पर सायरन गूंजने लगे। हालांकि, दुबई के डिफेंस सिस्टम ने इस हमले को आसमान में ही इंटरसेप्ट कर लिया और किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन ईरान लगातार दुबई के एयरपोर्ट्स, बंदरगाहों और पाम जुमेराह जैसे अहम आर्थिक ठिकानों को टारगेट कर रहा है। इस वीडियो में जानिए कैसे ईरान की ये नई रणनीति पूरी दुनिया की इकॉनमी के लिए एक बड़ा खतरा बन चुकी है। 

संबंधित वीडियो