यूक्रेन पर रूसी हमले का आज 10वां दिन है. हर बढ़ते दिन के साथ चिंता बढ़ती जा रही है. भारत की सबसे बड़ी चिंता यूक्रेन में फंसे भारतीयों से है. संकट पर विदेश मंत्रालय ने अब कहा कि खारकीब में अब कोई भारतीय नहीं बचा है. अब सुमी में फंसे भारतीयों को निकालने पर फोकस है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी दी.