अयोध्या के राम मंदिर चंदा चोरी केस में किस-किस के नाम हैं, कौन बच गया और क्यों कहा जा रहा है कि चेले निपट गए और इस्तीफे के बाद भी चंपत बच गए? सोमवार को राम जन्म भूमि ट्रस्ट की मीटिंग हुई सारे पदाधिकारी पहुंचे, मगर चंपत राय और अनिल मिश्रा नहीं आए. ट्रस्ट ने दोनों का इस्तीफा मंजूर किया और अब चंपत राय की जगह नए ट्रस्टी रिटायर्ड आईएफएस कृष्ण मोहन होंगे, जिन्हें फिलहाल कार्यवाहक महासचिव बनाया गया है और इसी बीच एनडीटीवी के पास चंदा चोरी पर सिट की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट आयी है. इस रिपोर्ट में आरोपियों का जिक्र है उनकी एक-एक भूमिका की डिटेल बताई गई है. कितने पैसे चोरी हुए, किसने चोरी किए सबके नाम है.