ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम दर्शन के लिए सड़कों पर लोग उमड़ रहे हैं. तेहरान में लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में लोग लाइन लगाकर खड़े हुए हैं, ताकि खामेनेई के जनाजे की एक झलक पा सकें. ईरान में खामनेई के अंतिम संस्कार में हज़ारों लोगों के हाथों में लाल झंडे भी दिखाई दिए. ईरान के सरकारी मीडिया ने इसे देश के आधुनिक इतिहास का सबसे बड़ा जनसमूह बताया है.