2020 के दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट आज ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों की सजा का ऐलान करेगा। दिल्ली पुलिस और पीड़ित परिवार ने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए इसे बेहद बर्बर और 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर' मामला बताया है। वहीं बचाव पक्ष ने फांसी का विरोध करते हुए उम्रकैद या नरमी की मांग की है।