दिल्ली से सटे गुड़गांव के पास मांगर के जंगल हमेशा खतरे में रहे हैं। फिलहाल अदालत ने मांगर के जंगलों में पेड़ काटने और यहां से कोई रास्ता निकालने पर रोक लगाई हुई है, लेकिन पर्यावरण कानूनों में बदलाव के लिए सरकार की बनाई सुब्रह्मण्यम कमेटी की सिफारिशों ने एक फिक्र पैदा कर दी है।