Delhi Accident Breaking News: राजधानी दिल्ली का हाई सिक्योरिटी इलाका विजय चौक पर 'सेवा तीर्थ' के सामने बड़ी दुर्घटना हुई है. यहां दो कारें आपस में टकरा गईं, जिसमें एक गाड़ी पलट गई. इसमें से एक गाड़ी आर्मी की है, तो वहीं दूसरी गाड़ी पर कांग्रेस भारत सरकार लिखा हुआ है. आर्मी की कार की टक्कर के बाद दूसरी कार मौके पर पलट गई.