Delhi Road Horror: दिल्ली के द्वारका में हुए दिल दहला देने वाले सड़क हादसे का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने इस घटना को लेकर कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं. यह वीडियो हादसे से ठीक पहले का बताया जा रहा है, जिसमें एक कार तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ती दिखाई देती है. वीडियो फुटेज में साफ दिखता है कि हादसे से पहले सड़क पर ट्रैफिक सामान्य था, लेकिन तेज रफ्तार वाहन ने कुछ ही सेकंड में हालात बदल दिए.